vrashabhवृषभ राशि के लिए 2025 शुभ और पिछले वर्ष की तुलना में बहुत कुछ लेकर आयेगा, जहां पिछले साल आर्थिक और मानसिक रूप से परेशानी रही | इस वर्ष शुभता और लाभ रहेगा वर्ष की शुरुआत में ही वक्रिय मंगल और अतिचार बृहस्पति आय भाव और पराक्रम भाव को सीधे प्रभावित करेंगे, पूरे साल जीतनी मेहनत उतना लाभ अर्जित कर पायेगे

[irp]
परिवार में वृद्धि और अधिकार क्षेत्र में विस्तार रहेगा
14 मई,बृहस्पति के गोचर के कारण स्वास्थ्य को लेकर सजग रहे,जुलाई के बाद व्यावसायिक वर्ग के लिए विशेष सफलता रहेगी

18 मई के बाद चतुर्थ भाव और लाभ भाव प्रभावित होंगे, केतु और राहु के गोचर से जो विशेष सफलता का समय रहेगा

अप्रेल से अक्टूबर के बीच पारिवारिक सम्बन्धो में तनाव रह सकता हैं,मई के बाद से लेकर वर्ष के अंत तक विद्यार्थी वर्ग के लिए विशेष उपयोगी समय रहेगा, अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं

व्यावसायिक विस्तार का साल रहेगा घर के बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर यह साल कुछ ख़राब रहने वाला हैं धर्म से जुड़े, पीली वस्तुओ का दान करे, भगवान विष्णु के मंत्र का जप करे

Share.

स्वाती सक्सेना को 70 वे राष्ट्रीय ज्योतिष महासम्मेलन गुवाहाटी में वैदिक विभूषण की उपाधि से श्री कलराज मिश्र द्वारा अलंकृत किया गया।ज्योतिष महाकुंभ में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से देहरादून में सम्मान प्राप्त किया,भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के नाती और उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह से कानपुर मे सम्मान प्राप्त किया। 2022 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी द्वारा ज्योतिष-आयुर्वेद महासमागम मे सम्मानित किया हस्तरेखा, वैदिक ज्योतिष व फेस रीडिंग के क्षेत्र मे 28वर्षों से कार्यरत, देश-दुनिया के हजारों लोगों के बारे में सटीक भविष्यवाणियां और उनका मार्गदर्शन किया। 2019 में की गई भविष्यवाणी कि भाजपा अकेले 303 सीटे प्राप्त कर सत्ता में वापस आएगी और नीचभंग राजयोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विजयी बनायेगा, सर्वविदित और चर्चा में रही। वैदिक ज्योतिष के मतानुसार स्वाती सक्सेना का मानना है कि मनुष्य का जीवन कर्म और भाग्य दोनों से चलता है। आप का मुख्य फोकस इस बात पर रहता है कि भाग्य और कर्म के आधार पर भविष्यवाणी की जाए।

Comments are closed.

" जिंदगी के अक्स " Written by
Dr. Swati Saxena

X