कुंभ राशि के लिए यह वर्ष सामान्य से बेहतर जाएगा पर कार्यों में थोड़ा विलंब और अधिक प्रयास करना पड़ सकता है पर अगर धैर्यता से अपने काम करते रहने का प्रयास करते रहने पर ध्यान और बल दिया जाये तो आपको सफलता के साथ यह वर्ष धान लाभ भी देगा

आपकी राशि स्वामी शनि देव 29 मार्च से आपकी राशि से निकलकर मीन राशि में गोचर आरंभ कर देंगे, जो कुंभ राशि की साढ़ेसाती के आखिरी चरण में प्रवेश को भी बताता है

kumbhयानी शनि के राशि परिवर्तन 29 मार्च के बाद कुंभ राशि का साढ़ेसाती का अंतिम चरण आरंभ हो जायेगा, वही आपके लाभ भाव के स्वामी बृहस्पति देव 14 से पंचम में गोचर आरंभ कर देंगे अतिचार बृहस्पति देव जल्दी-जल्दी परिवर्तन और निर्णय लेने को प्रेरित करेंगे

इस समय यानी 14 मई से 28 जुलाई तक व्यापारिक वर्ग को कर्ज लेनदेन में सजगता रखती होगी वहीं जॉब परिवर्तन और उन्नति के अवसरों की सत्यता की परख करने के बाद आगे बढ़ाने का निर्णय लेना होगा ,18 मई से राहु और केतु का गोचर शुभता को बढ़ाएगा ,वही अक्टूबर नवंबर दिसंबर स्वास्थ्य का उतार चढ़ाव दे सकता है ,इस वर्ष नए संबंधों और विवाह के योग भी बनेगे

Aquarius18 मई से राहु और केतु का गोचर शुभता को बढ़ाएगा ,वही अक्टूबर नवंबर दिसंबर स्वास्थ्य का उतार चढ़ाव रह सकता है इस वर्ष नए संबंधों और विवाह के योग्य लोगों के लिए अनुकूलता रहेगी, निश्चित तौर पर विवाह संपन्न होगा

इस वर्ष की शुभता को बढ़ाने के लिए व साढ़ेसाति के आखिरी चरण के प्रभावो की अनुकूलता के लिये हनुमान जी के मंत्रो का जप एकाग्रता के साथ अपने घर के पूजा स्थल पर करे

Share.

स्वाती सक्सेना को 70 वे राष्ट्रीय ज्योतिष महासम्मेलन गुवाहाटी में वैदिक विभूषण की उपाधि से श्री कलराज मिश्र द्वारा अलंकृत किया गया।ज्योतिष महाकुंभ में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से देहरादून में सम्मान प्राप्त किया,भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के नाती और उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह से कानपुर मे सम्मान प्राप्त किया। 2022 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी द्वारा ज्योतिष-आयुर्वेद महासमागम मे सम्मानित किया हस्तरेखा, वैदिक ज्योतिष व फेस रीडिंग के क्षेत्र मे 28वर्षों से कार्यरत, देश-दुनिया के हजारों लोगों के बारे में सटीक भविष्यवाणियां और उनका मार्गदर्शन किया। 2019 में की गई भविष्यवाणी कि भाजपा अकेले 303 सीटे प्राप्त कर सत्ता में वापस आएगी और नीचभंग राजयोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विजयी बनायेगा, सर्वविदित और चर्चा में रही। वैदिक ज्योतिष के मतानुसार स्वाती सक्सेना का मानना है कि मनुष्य का जीवन कर्म और भाग्य दोनों से चलता है। आप का मुख्य फोकस इस बात पर रहता है कि भाग्य और कर्म के आधार पर भविष्यवाणी की जाए।

Comments are closed.

" जिंदगी के अक्स " Written by
Dr. Swati Saxena

X