मीन राशि के लिए ये वर्ष प्रभावशाली रहेगा

इस वर्ष 29 मई को शनि देव आप ही की राशि में विराजमान होंगे जो मीन राशि वालों को ही साढ़ेसाती का प्रथम चरण आरंभ होगा

वहीं 14 मई से पराक्रम भाव से निकलकर सुख भाव में बृहस्पति देव गोचर आरंभ कर देंगे, देवगुरु बृहस्पति इस वर्ष अतिचारी होकर तीन राशियों में गोचर रखेंगे, जो कार्य क्षेत्र को पूर्णता प्रभावित करेगा , वही सुख भाव और पंचम भाव को भी जागृत रखेंगे

इस वर्ष 18 मई को राहु का गोचर और केतु का गोचर आपके व्यय और श्ष्टम भाव में होगा, शनि के गोचर से साडेसाती के आरंभ होने के बाद भी आपकी राशि के केंद्र के स्वामी बृहस्पति देव केंद्र में ही गोचर करेंगे ,

Piscesजो निश्चित सफलता और विस्तार देंगे, पर शनि का गोचर 29 मार्च से आप में आलस्य को बढ़ा देगा, और मई से बृहस्पति देव का गोचर रिश्तों में उतार-चढ़ाव भी देगा वही साल की शुरुआत से ही आपके भाग्य भाव के स्वामी मंगल देव वक्र गति से गोचर कर रहे होंगे जो अत्यधिक तार्किक बनाएंगे आपको इसलिए रिश्तो को लेकर बहुत सहजता रखना भी आवश्यकता होंगा,

मीन राशि वाले लेनदेन और निवेश भी कर सकते हैं साल की शुरुआत में , वही मीन राशि के लिए विवाह संबंधी अड़चने इस वर्ष अवश्य दूर होगी , नए व्यापारिक विस्तार के लिए भी समय श्रेष्ठ है , इस वर्ष मांगलिक कार्य और धार्मिक कार्यों का आयोजन होता रहेगा

,वही राहु और केतु का गोचर व्यय को बढ़ायेगा खासकर 18 मई के बाद, मानसिक तनाव स्वास्थ्य को लेकर ध्यान रखने की आवश्यकता रहेगी,
शुभ संयोगों के बीच राहु का गोचर विद्यार्थी वर्ग के विद्यार्जन के लिए या जॉब के लिए बाहरी देशों में विस्तार को सहज कर देंगे,

शनि की साढ़ेसाती और वर्ष की अनुकूलता बढ़ाने के लिए नियमित हनुमान चालीसा का पाठ मां तुलसी को दीपदान और पीली चीजों का दान करना श्रेष्ठ है मीन राशि वालों के लिए

Share.

स्वाती सक्सेना को 70 वे राष्ट्रीय ज्योतिष महासम्मेलन गुवाहाटी में वैदिक विभूषण की उपाधि से श्री कलराज मिश्र द्वारा अलंकृत किया गया।ज्योतिष महाकुंभ में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से देहरादून में सम्मान प्राप्त किया,भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के नाती और उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह से कानपुर मे सम्मान प्राप्त किया। 2022 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी द्वारा ज्योतिष-आयुर्वेद महासमागम मे सम्मानित किया हस्तरेखा, वैदिक ज्योतिष व फेस रीडिंग के क्षेत्र मे 28वर्षों से कार्यरत, देश-दुनिया के हजारों लोगों के बारे में सटीक भविष्यवाणियां और उनका मार्गदर्शन किया। 2019 में की गई भविष्यवाणी कि भाजपा अकेले 303 सीटे प्राप्त कर सत्ता में वापस आएगी और नीचभंग राजयोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विजयी बनायेगा, सर्वविदित और चर्चा में रही। वैदिक ज्योतिष के मतानुसार स्वाती सक्सेना का मानना है कि मनुष्य का जीवन कर्म और भाग्य दोनों से चलता है। आप का मुख्य फोकस इस बात पर रहता है कि भाग्य और कर्म के आधार पर भविष्यवाणी की जाए।

" जिंदगी के अक्स " Written by
Dr. Swati Saxena

X