16 दिसंबर से शुरू होगा खरमास,
1 महीने तक बंद रहेंगे विवाह-सगाई जैसे शुभ कार्य

सूर्य के धनु राशि में प्रवेश के साथ खरमास 16 दिसंबर (मंगलवार) को दोपहर 1:27 बजे से प्रारंभ हो जाएगा। यह अवधि 14 जनवरी 2026 (बुधवार) को रात 9:19 बजे सूर्य देव के उत्तरायण होने तक चलेगी।
उत्तरायण के साथ ही खरमास समाप्त होगा और मांगलिक कार्य दोबारा शुरू हो जाएंगे।
खरमास में भगवान सूर्य की आराधना को अत्यंत शुभ माना गया है। रोज सुबह स्नान कर सूर्य देव को अर्घ्य देने, मंत्र जाप करने और दान करने से कष्ट दूर होते हैं एवं शुभ फल मिलते हैं।
