चैत्र नवरात्रि 2026 शक्ति आराधना के नौ दिन
नवरात्रि प्रारंभ – 19 मार्च 2026
घटस्थापना मुहूर्त – 06:52 AM से 07:43 AMI अभिजीत मुहूर्त – 12:05 PM से 12:53 PM
कथा
पौराणिक मान्यता के अनुसार ब्रह्मा जी ने चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के दिन सृष्टि की रचना की थी। इसलिए इस दिन से नए संवत्सर (हिंदू नववर्ष) की शुरुआत मानी जाती है।
सृष्टि के आरंभ के समय देवताओं ने आदिशक्ति माता दुर्गा की उपासना की, ताकि जगत की रक्षा और संतुलन बना रहे। इसलिए ही चैत्र मास के शुरुआती नौ दिनों में देवी की उपासना की जाती है।
चैत्र नवरात्रि का पर्व सृष्टि के आरंभ, शक्ति उपासना और नए वर्ष के मंगल प्रारंभ का प्रतीक माना जाता है।
