vishnu ji

बृहस्पति, जिन्हें “प्रार्थना या भक्ति का स्वामी” माना गया है और ब्राह्मनस्पति तथा देवगुरु (देवताओं के गुरु) भी कहलाते हैं

इन्होंने ही बार्हस्पत्य सूत्र की रचना की थी। इनका वर्ण सुवर्ण या पीला माना जाता है और इनके पास दण्ड, कमल और जपमाला रहती है

देवगुरु बृहस्पति शुभ और सात्विक ग्रह है जो ज्ञान, संतान, शिक्षा, धार्मिक कार्य, धन, दान, पुण्य, और वृद्धि के कारक माने जाते है

देव गुरु बृहस्पति धनु राशि और मीन राशि के स्वामी हैं। बृहस्पति ग्रह कर्क राशी में उच्च भाव में रहते है और मकर राशि में नीच भाव का योग बनाते है। सूर्य चंद्रमा और मंगल ग्रह बृहस्पति ग्रह के लिए मित्र ग्रह है, बुध शत्रु है और शनि तटस्थ है। बृहस्पति के तीन नक्षत्र पुनर्वसु, विशाखा, पूर्वा भाद्रपद होते हैं।
तत्वों मे बृहस्पति देव आकाश तत्व का प्रतिनिधित्व करते है इस कारण व्यापक और विराट प्रभाव प्रदान करते है,
पीला रंग, स्वर्ण धातु, पीला रत्न पुखराज एवं पीला नीलम, शीत ऋतु (हिम), पूर्व दिशा, पर अधिकार रखते है

बृहस्पति के कारकत्व

बृहस्पति को ज्ञान का कारक माना जाता है.
बृहस्पति को मंत्रणा का कारक माना जाता है.
बृहस्पति को विवाह और संतान का कारक माना जाता है.
बृहस्पति को धर्म, कानून, और कोष (बैंक) से जुड़े कामों का कारक माना जाता है.
बृहस्पति को संस्कारों का कारक माना जाता है.
बृहस्पति को पीले रंग, स्वर्ण, और वित्त का कारक माना जाता है.
बृहस्पति को शरीर में पाचन तंत्र, मेदा, और आयु की अवधि का कारक माना जाता है.
बृहस्पति का कमजोर होना देता है जीवन में यह समस्याएं
जीवन मे जीवन में धर्म के प्रति अरुचि भगवान के प्रति आस्था में कमी
जीवन में अध्ययन और शिक्षा को लेकर अच्छे परिणाम न मिल पाना आर्थिक स्थिति कमजोर होना
विवाह में विलंब होना व दांपत्य जीवन मैं परेशानी आना,
व्यक्ति का पाचन तंत्र कमजोर होना मोटापा, डायबिटीज वह लीवर और कैंसर संबंधी परेशानियां आना
संतान प्राप्ति मे दिक्क़त और परेशानी

vishnu ji
अगर बृहस्पति देव जैन पत्रिका में शुभ प्रभावों से युक्त या केंद्र में सुप्रभागों के साथ विराजमान हो तो इन इन परिस्थितियों और परेशानियों में न्यूनता आती है
वही शुभ बृहस्पति की स्थिति जीवन में विस्तार आर्थिक पक्ष को मजबूत वह सांसारिक और व्यवहारिक रिश्तो को मजबूत करती है

उच्च शिक्षा व उच्च पद प्राप्त करती है विवाह और संतान प्राप्ति में सहजता रहती है प्रतिरोधक क्षमता अच्छी होने के कारण रोगों की भी न्यूनता रहती है
बृहस्पति ग्रह की शुभता बढ़ाने के लिए बुजुर्गों और शिक्षकों का सम्मान करना चाहिए|
अध्ययन और विद्यार्जन का अभ्यास रखना चाहिए, देवालय जाना वह धार्मिक कार्यों से जुड़ने से भी बृहस्पति देव की कृपा प्राप्त होती है

सप्ताह में बृहस्पतिवार का व्रत रखने से भी जैन पत्रिका में बृहस्पति के ग्रह दोष समाप्त होते हैं
बृहस्पति देव को प्रसन्न करने के लिए केले की पूजा विष्णु मित्रों का जाप और विष्णु सहस्त्रनाम का भी करना श्रेष्ठ रहता है जैन पत्रिका के आधार में बृहस्पति ग्रह की प्रबलता के लिए पीला पुखराज भी धारण किया जाता है, बृहस्पति अगर कमजोर और मारक प्रभाव दे रहे हो तो नियमित पीली हल्दी डालकर सूर्य देव को अर्ध दें
पीली वस्तुओं का दान करें (पीले वस्त्र गुण हल्दी चने की दाल और धन)

Share.

स्वाती सक्सेना को 70 वे राष्ट्रीय ज्योतिष महासम्मेलन गुवाहाटी में वैदिक विभूषण की उपाधि से श्री कलराज मिश्र द्वारा अलंकृत किया गया।ज्योतिष महाकुंभ में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से देहरादून में सम्मान प्राप्त किया,भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के नाती और उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह से कानपुर मे सम्मान प्राप्त किया। 2022 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी द्वारा ज्योतिष-आयुर्वेद महासमागम मे सम्मानित किया हस्तरेखा, वैदिक ज्योतिष व फेस रीडिंग के क्षेत्र मे 28वर्षों से कार्यरत, देश-दुनिया के हजारों लोगों के बारे में सटीक भविष्यवाणियां और उनका मार्गदर्शन किया। 2019 में की गई भविष्यवाणी कि भाजपा अकेले 303 सीटे प्राप्त कर सत्ता में वापस आएगी और नीचभंग राजयोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विजयी बनायेगा, सर्वविदित और चर्चा में रही। वैदिक ज्योतिष के मतानुसार स्वाती सक्सेना का मानना है कि मनुष्य का जीवन कर्म और भाग्य दोनों से चलता है। आप का मुख्य फोकस इस बात पर रहता है कि भाग्य और कर्म के आधार पर भविष्यवाणी की जाए।

Comments are closed.

" जिंदगी के अक्स " Written by
Dr. Swati Saxena

X