चतुर्थ भाव मे -सूर्य शनि की युति
जीवन मे उम्र से पहले ही, जिम्मेदार बना देती है ये युति आर्थिक पक्ष को मजबूत करने, धन लाभ के लिए आलास्य और नकारात्मक सोच से दूर रहे, व्यायाम और सुबह जल्दी उठने की आदत रखे,करियर के मामले में विशेष रूप से कानून क्षेत्र या सरकारी क्षेत्र मे सफलता दिलाती है
Surya Shani Yuti
सूर्य शनि की युक्ति के प्रभाव
सूर्य शनि की युक्ति एक महत्वपूर्ण युक्ति है इस युक्ति के प्रभाव से व्यक्ति के के जीवन में आने वाली अधिकांश घटनाएं प्रभावित होती है क्योंकि दोनों ही ग्रह जीवन यापन के लिए सर्वाधिक महत्वपूर्ण प्रभावी और उपयोगी है,
आत्मा के कारक सूर्य जहां आपकी आत्मशक्ति स्वाभिमान निरोगी काया देते हैं वही कर्म प्रधान शनिदेव आपके कर्म, कार्य की प्रति आपकी समर्पण, कार्य क्षमताओं के के साथ जीवन के संघर्ष को दिखलाता है
वही शनि और सूर्य की अच्छी स्थिति जीवन के हर लक्ष्य को पूर्ण करती है साथ में धर्म परायणता और लक्ष्य के प्रति समर्पण भी देती है
सूर्य और शनि जितने कम अंशु पर एक दूसरे से विराजमान होते हैं उतनी ही युक्ति प्रबल होती है और और शनि की युक्ति का का प्रभाव अलग-अलग पड़ता है
समानता और और शनि की युक्ति से कुछ विशेष प्रभाव जीवन में देखने को मिलते हैं
सूर्य-शनि की युति के सामान्य प्रभाव
दुर्लभ संयोग माना जाता है. इसके चलते जीवन में तनाव, क्रोध, सम्बन्धो मे उतार चढ़ाव खास कर पिता पुत्र के आपसी सम्बन्धो मे,
पारिवारिक तनाव, स्वास्थ्य समस्या और आर्थिक स्थिति पर भी असर पड़ता है
सूर्य शनि की युक्ति शारीरिक विकारों
जन्म पत्रिका में सूर्य शनि की युक्ति शारीरिक विकारों को भी बढ़ती है
शारीरिक कमजोरी और दर्द, घुटने या पैर सम्बन्धी दिक्क़ते , दांत या त्वचा रोग, फ्रैक्चर, मांसपेशियों के रोग, लकवा, बहरापन, खांसी, दमा, अपच, तंत्रिका विकार

चतुर्थ भाव में सूर्य शनि की युक्ति

सूर्य शनि की युति चतुर्थ भाव मे – चतुर्थ भाव मे सूर्य शनि की युति
जीवन मे उम्र से पहले ही, जिम्मेदारियों का अहसास करा देती है करियर के मामले में विशेष रूप से कानून क्षेत्र या सरकारी क्षेत्र मे सफलता दिलाती है ऐसे लोग किसी भी कार्य मे अपनी भागेंदारी को लेकर संजीदा होते है और उस पर महनत करते है इसी कारण निजी स्वमित्व वाले व्यवसायो को शीर्ष पर ले जाने मे सहायक होते है, अच्छे प्रबंधक और नेतृत्व का गुण होता है

सूर्य और शनि की युति चतुर्थ भाव में surya and shani yuti
वहीं यदि सूर्य नीच का है, शनि तुला राशि में है, तो अहंकार अधिक रह सकता है. या फिर कभी कभी हीन भावना प्रबल रहती है और परिवारिक क्लेश का कारण भी बन जाते है ऐसे लोग, सम्पति और सुख सुविधाओं को लेने मे बाधा बानी रहती है संघर्ष बढ़ जाता है, ऐसे मे बहुत अधिक एकाग्रता से काम करने पर ही सफलता मिलती है आर्थिक पक्ष को मजबूत करने और धन लाभ के लिए आलास्य और नकारात्मक सोच से दूर रहने का प्रयास करना चाहिए और स्वाथ्य दुरुस्त रखने के लिए व्यायाम और सुबह जल्दी उठने की आदत जरूर डालनी चाहिए

Share.

स्वाती सक्सेना को 70 वे राष्ट्रीय ज्योतिष महासम्मेलन गुवाहाटी में वैदिक विभूषण की उपाधि से श्री कलराज मिश्र द्वारा अलंकृत किया गया।ज्योतिष महाकुंभ में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से देहरादून में सम्मान प्राप्त किया,भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के नाती और उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह से कानपुर मे सम्मान प्राप्त किया। 2022 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी द्वारा ज्योतिष-आयुर्वेद महासमागम मे सम्मानित किया हस्तरेखा, वैदिक ज्योतिष व फेस रीडिंग के क्षेत्र मे 28वर्षों से कार्यरत, देश-दुनिया के हजारों लोगों के बारे में सटीक भविष्यवाणियां और उनका मार्गदर्शन किया। 2019 में की गई भविष्यवाणी कि भाजपा अकेले 303 सीटे प्राप्त कर सत्ता में वापस आएगी और नीचभंग राजयोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विजयी बनायेगा, सर्वविदित और चर्चा में रही। वैदिक ज्योतिष के मतानुसार स्वाती सक्सेना का मानना है कि मनुष्य का जीवन कर्म और भाग्य दोनों से चलता है। आप का मुख्य फोकस इस बात पर रहता है कि भाग्य और कर्म के आधार पर भविष्यवाणी की जाए।

Comments are closed.

" जिंदगी के अक्स " Written by
Dr. Swati Saxena

X