भगवान शिव सृष्टि का संचालन करने श्रावण मास मे पृथ्वी पर विराजते हैं उदिया तिथि के आधार पर श्रावण प्रतिपदा 11 जुलाई से श्रावण मास आरम्भ हों कर 9 अगस्त को समाप्त होगा

Sawan 2025
11 जुलाई शुक्रवार को माँ लक्ष्मी के दिन से श्रवण मास की शुरुवात होगी। 5:57 सुबह तक शुक्र का नक्षत्र पूर्वाषाढ़ा भी रहेगा,जो शुभ और सौभाग्य वर्धक सयोंग होगा
वही पूरे मास में अलग – अलग शुभ योग के साथ चार सोमवार व्रत,दो प्रदोष व्रत, तीन मंगला गौरी व्रत, संकष्टी चतुर्थी, नागपंचमी के दिन प्राप्त होंगे जिसमे पूजन और व्रत से ग्रहो के अकाट्य दोष खत्म होते हैं, नकारात्मकता हटती हैं और सांसारिक सुखो की प्रप्ति होती हैं
—————————-
पहला सोमवार 14 जुलाई आयुष्यमान योग के साथ गणेश चतुर्थी का शुभ संयोग मिलरहा हैं
————–
दूसरा सोमवार 21 जुलाई कामिका एकादशी व सर्वार्थ सिद्धि योग का दुर्लभ सयोंग मिल रहा हैं
———-
तीसरा सोमवार 28 जुलाई 2025 रवि योग
————–
सोमवार 4, अगस्त 2025 सर्वार्थ सिद्धि योग, ब्रह्म और इंद्र योग व्याप्त रहेगा
—————-
ज्योतिषाचार्या
डॉ. स्वाति सक्सेना

Share.

स्वाती सक्सेना को 70 वे राष्ट्रीय ज्योतिष महासम्मेलन गुवाहाटी में वैदिक विभूषण की उपाधि से श्री कलराज मिश्र द्वारा अलंकृत किया गया।ज्योतिष महाकुंभ में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से देहरादून में सम्मान प्राप्त किया,भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के नाती और उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह से कानपुर मे सम्मान प्राप्त किया। 2022 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी द्वारा ज्योतिष-आयुर्वेद महासमागम मे सम्मानित किया हस्तरेखा, वैदिक ज्योतिष व फेस रीडिंग के क्षेत्र मे 28वर्षों से कार्यरत, देश-दुनिया के हजारों लोगों के बारे में सटीक भविष्यवाणियां और उनका मार्गदर्शन किया। 2019 में की गई भविष्यवाणी कि भाजपा अकेले 303 सीटे प्राप्त कर सत्ता में वापस आएगी और नीचभंग राजयोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विजयी बनायेगा, सर्वविदित और चर्चा में रही। वैदिक ज्योतिष के मतानुसार स्वाती सक्सेना का मानना है कि मनुष्य का जीवन कर्म और भाग्य दोनों से चलता है। आप का मुख्य फोकस इस बात पर रहता है कि भाग्य और कर्म के आधार पर भविष्यवाणी की जाए।

Comments are closed.

" जिंदगी के अक्स " Written by
Dr. Swati Saxena

X