भगवान् शिव की कृपा और भगवान विष्णु का आशीर्वाद- पूरी होंगी मनोकामनायें
सावन मास की प्रथम एकादशी का शुभ संयोग सोमवार के दिन चन्द्रमा के नक्षत्र रोहणी में होना इस दिन की दिव्यता और शुभता को कई गुना बढ़ा देता हैं चन्द्रमा को धारण किये भगवान् चंद्रमोली का पूजन और अभिषेक समस्त कामनाओं को पूर्ण करने वाली कमिका एकादशी पर किया जायेगा, एकादशी तिथि भगवान विष्णु की अति प्रिय हैं इस लिए समस्त कामनाओं को पूर्ण करने वाली कमिका एकादशी पर सावन सोमवार व्रत कर भगवान शिव की कृपा और भगवान विष्णु के आशीर्वाद से भक्तो की झोली भरेगी

रोहणी नक्षत्र में सोमवार के पुरे दिन सर्वाथ सिद्ध योग और एकादशी तिथि के सयोंग में भगवान शंकर को पीले चंदन से बेल पत्र पर ॐ लिख कर अर्पित करे और पंचामृत से भगवान का अभिषेक करे प्रशाद स्वरूप फल वितरित कर विष्णु मंत्रो के साथ माँ तुलसी का पूजन और दीप दान करे जो एकादशी का पुण्य दिलायेगा और
सुख समृद्धि विस्तार के साथ ग्रह दोषों से मिलने वाली नकारात्मकता को ख़त्म करेगा
श्रावण मास की कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 20 जुलाई 2025 को दोपहर 12:12 बजे से 21 जुलाई 2025 को सुबह 9:38 तक रहेगी. चूंकि एकादशी व्रत हमेशा उदया तिथि के अनुसार रखा जाता है, इसलिए सावन की कामिका एकादशी का व्रत 21 जुलाई 2025 (सोमवार) को रखा जाएगा
एकादशी तिथि
