Pitru Paksha (पितृपक्ष) 

पितृपक्ष या पितरपख, १६ दिन की वह अवधि (पक्ष/पख) है जिसमें हिन्दू लोग अपने पितरों को श्रद्धापूर्वक स्मरण करते हैं और उनके लिये पिण्डदान करते हैं। इसे ‘सोलह श्राद्ध’, ‘महालय पक्ष’, ‘अपर पक्ष’ आदि नामों से भी जाना जाता है।[2] गीता जी के अध्याय ९ श्लोक २५ के अनुसार पितर पूजने वाले पितरों को, देेव पूजने वाले देवताओं को और परमात्मा को पूजने वाले परमात्मा को प्राप्त होते हैं।[3]अर्थात् मनुष्य को उसी की पूजा करने के लिए कहा है जिसे पाना चाहता है अर्थात समझदार इशारा समझ सकता है कि परमात्मा को पाना ही श्रेष्ठ है। अतः अन्य पूजाएं (देवी-देवता और पितरों की) छोड़ कर सिर्फ परमात्मा की पूजा करें।

वर्ष 2024 में पितृ पक्ष के दौरान श्राद्ध की तिथियां

पूर्णिमा का श्राद्ध  – 17 सितंबर (मंगलवार)

प्रतिपदा का श्राद्ध – 18 सितंबर (बुधवार)

द्वितीया का श्राद्ध – 19 सितंबर  (गुरुवार)

तृतीया का श्राद्ध – 20  सितंबर  (शुक्रवार)

चतुर्थी का श्राद्ध – 21 सितंबर  (शनिवार)

महा भरणी – 21 सितंबर (शनिवार)

पंचमी का श्राद्ध – 22 सितंबर  (रविवार)

षष्ठी का श्राद्ध – 23 सितंबर  (सोमवार)

सप्तमी का श्राद्ध – 23 सितंबर  (सोमवार)

अष्टमी का श्राद्ध – 24 सितंबर  (मंगलवार)

नवमी का श्राद्ध – 25 सितंबर (बुधवार)

दशमी का श्राद्ध – 26 सितंबर (गुरुवार)

एकादशी का श्राद्ध – 27 सितंबर (शुक्रवार)

द्वादशी का श्राद्ध – 29 सितंबर  (रविवार)

मघा श्राद्ध – 29 सितंबर (रविवार)

त्रयोदशी का श्राद्ध – 30 सितंबर सोमवार)

चतुर्दशी का श्राद्ध – 1 अक्टूबर (मंगलवार)

सर्वपितृ अमावस्या – 2 अक्टूबर (बुधवार)

पितृ पक्ष में श्राद्ध का महत्व

पितृ पक्ष के दौरान पितरों के लिए सभी प्रकार के अनुष्ठान करने से पितृ दोष (Pitra Dosh) से मुक्ति मिलती है और पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है. इससे जीवन मे परेशानियों का अंत होता है और सुख-समृद्धि बढ़ती है.

पितृ पक्ष में किसी ब्राह्मण के जरिए पितरों का तर्पण करना चाहिए. श्राद्ध में दान का विशेष महत्व है. ब्राह्मण के साथ-साथ जरूरतमंद लोगों को भी दान देना चाहिए. कौवे, कुत्ते और अन्य पशु-पक्षियों को भोजन कराना चाहिए.

Share.

स्वाती सक्सेना को 70 वे राष्ट्रीय ज्योतिष महासम्मेलन गुवाहाटी में वैदिक विभूषण की उपाधि से श्री कलराज मिश्र द्वारा अलंकृत किया गया।ज्योतिष महाकुंभ में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से देहरादून में सम्मान प्राप्त किया,भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के नाती और उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह से कानपुर मे सम्मान प्राप्त किया। 2022 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी द्वारा ज्योतिष-आयुर्वेद महासमागम मे सम्मानित किया हस्तरेखा, वैदिक ज्योतिष व फेस रीडिंग के क्षेत्र मे 28वर्षों से कार्यरत, देश-दुनिया के हजारों लोगों के बारे में सटीक भविष्यवाणियां और उनका मार्गदर्शन किया। 2019 में की गई भविष्यवाणी कि भाजपा अकेले 303 सीटे प्राप्त कर सत्ता में वापस आएगी और नीचभंग राजयोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विजयी बनायेगा, सर्वविदित और चर्चा में रही। वैदिक ज्योतिष के मतानुसार स्वाती सक्सेना का मानना है कि मनुष्य का जीवन कर्म और भाग्य दोनों से चलता है। आप का मुख्य फोकस इस बात पर रहता है कि भाग्य और कर्म के आधार पर भविष्यवाणी की जाए।

Comments are closed.

" जिंदगी के अक्स " Written by
Dr. Swati Saxena

X