नवरात्रि में किए जाने वाले शुभ उपाय

Navratri Upay

1. आर्थिक समृद्धि के लिए:

नवरात्रि में पहले दिन घी का दीपक अखंड ज्योति के रूप में जलाएं।

मां लक्ष्मी के मंत्र “ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः” का जाप करें।

अष्टमी के दिन कन्याओं को लाल वस्त्र और मिठाई भेंट करें।

 

2. विवाह में बाधा दूर करने हेतु

मां कात्यायनी को सुहाग की सामग्रियां चढ़ाएं।

प्रतिदिन “ॐ कात्यायन्यै नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें।

अष्टमी को 9 कन्याओं को भोजन कराकर बड़ों का आशीर्वाद लें।

 

3. स्वास्थ्य लाभ के लिए

चौथे दिन मां कूष्मांडा की पूजा कर नारियल का भोग लगाएं।

रोगों से मुक्ति के लिए “ॐ ह्रीं दुं दुर्गायै नमः” मंत्र का जाप करें।

हवन में आहुति देते समय “ओं ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे” मंत्र का उच्चारण करें।

 

4. नौकरी व करियर सफलता के लिए

नवरात्रि में प्रतिदिन सरस्वती मंत्र “ॐ ऐं सरस्वत्यै नमः” का जाप करें।

मां दुर्गा को पीले फूल और हल्दी अर्पित करें।

नवमी के दिन विद्यार्थियों को पुस्तक या स्टेशनरी दान करें।

 

5. ऋण मुक्ति के लिए

देवी कालरात्रि की पूजा करके काले तिल का हवन करें।

प्रतिदिन “ॐ दुं दुर्गायै नमः” मंत्र का 21 बार जाप करें।

अंतिम दिन गरीबों को भोजन और दान अवश्य करें।

Share.

स्वाती सक्सेना को 70 वे राष्ट्रीय ज्योतिष महासम्मेलन गुवाहाटी में वैदिक विभूषण की उपाधि से श्री कलराज मिश्र द्वारा अलंकृत किया गया।ज्योतिष महाकुंभ में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से देहरादून में सम्मान प्राप्त किया,भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के नाती और उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह से कानपुर मे सम्मान प्राप्त किया। 2022 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी द्वारा ज्योतिष-आयुर्वेद महासमागम मे सम्मानित किया हस्तरेखा, वैदिक ज्योतिष व फेस रीडिंग के क्षेत्र मे 28वर्षों से कार्यरत, देश-दुनिया के हजारों लोगों के बारे में सटीक भविष्यवाणियां और उनका मार्गदर्शन किया। 2019 में की गई भविष्यवाणी कि भाजपा अकेले 303 सीटे प्राप्त कर सत्ता में वापस आएगी और नीचभंग राजयोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विजयी बनायेगा, सर्वविदित और चर्चा में रही। वैदिक ज्योतिष के मतानुसार स्वाती सक्सेना का मानना है कि मनुष्य का जीवन कर्म और भाग्य दोनों से चलता है। आप का मुख्य फोकस इस बात पर रहता है कि भाग्य और कर्म के आधार पर भविष्यवाणी की जाए।

Comments are closed.

" जिंदगी के अक्स " Written by
Dr. Swati Saxena

X