मार्गी मंगल कर देगा मालामाल – Astrologer Swati Saxena

Mangal Margi मार्गी मंगल

मार्गी मंगल कर देगा मालामाल

24 फरवरी, 2025 को सुबह 07 बजकर 27 मिनट पर मंगल मिथुन राशि में ही मार्गी होने जा रहे हैं। मंगल की सीधी चाल अचानक बड़े बदलाव और उत्तेजित स्वभाव और आगजनी,तेज रफतार की वज़ह से होने वाले एक्सीडेंड मे बहुत हद तक कमी आएगी… शेयर मार्किट की अचानक गिरावट भी थम सकती है

मेष राशि
मंगल प्रधान राशि मेष के लिये,मार्गी मंगल, पराक्रम और भाग्य का साथ देगा, लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। साथ ही परिवारिक रिश्तो मे सुधार रहेगा, प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता हासिल हो सकती है। इसके सात ही शत्रु और प्रतिद्वंदियों पर विजय प्राप्त कर पायेगे
मंगल की आठवीं दृष्टि दसवें भाव में पड़ रही है। ऐसे में करियर में उन्नति, परिश्रम के बाद ही सही पर मंगल का ये गोचर, मन चाही सफलता दिलायेगा,जॉब मे परिवर्तन लाभ देगा, जॉब मे अगर परेशानी या विवाद चल रहा होगा तो वो भी शांत होगा,आपको कई ने अवसर मिल सकते हैं।

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के जीवन में मंगल के मार्गी होने से आर्थिक उन्नति का समय रहेगा, वाणी और विवादों के चलते जो परेशानिया चल रही थीं उस मे राहत आएगी, और जो निवेश या प्रयास लाभ और सफलता नहीं दे पा रही थीं वह भी अनुकूल प्रणाम देने लगे गी
भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी,आय के नए स्त्रोत खुलेंगे,आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। इसके साथ ही वेतन में तेजी से वृद्धि के साथ तरक्की हो सकता है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। प्रतियोगी परीक्षा या फिर अन्य प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे छात्रों को खूब सफलता हासिल हो सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामले में भी सफलता हासिल हो सकती है

वृषभ राशि
मंगल मार्गी होकर इस राशि के दूसरे भाव में विराजमान रहने ऐसे में वृषभ राशि के लोगो को अचानक धन लाभ हो सकता है। लम्बे समय से चला आ रहा संघर्ष कम होगा, रुके काम पूरे होने के साथ-साथ सुख-सुविधाओं की तेजी से वृद्धि हो सकती है।आपके काम की सराहना होगी। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी देखने को मिलने वाली है। वहीं भाग्य का साथ पूरी तरह से मिलना शुरू होगा, वहीं संतान की उन्नति से भी संतुष्टि मिलेगी, स्वाथ्य का उतार चढाव खत्म होगा,

Scroll to Top