वर्ष में आने वाले चार नवरात्रि में साल के शुरुवात मे माघ महीने में गुप्त नवरात्रि का अपना धार्मिक महत्व है

Navratri

साल 2025 में माघ माह की शुरुवात 14 जनवरी, से होगी , वहीं माध नवरात्रि 30 जनवरी गुरूवार से आरम्भ हो कर 7 फरवरी शुक्रवार तक रहेगी, नवरात्रि माघ शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होकर नवमी तिथि तक मनाई जाती है। गुप्त नवरात्रि में दस महाविद्याओं की पूजा की जाती है। यह विशेष नवरात्रि उन साधकों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती| जो विशेष रूप से किसी परम्परा या मंत्र साधना को सिद्ध करना चाहते है

घटस्थापना का शुभ मुहूर्त : माघ शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा
शुभ मुहूर्त सुबह 9:25 से 10:46 बजे तक रहेगा। इसके अलावा, अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:13 से 12:56 बजे तक रहेगा। इन शुभ मुहूर्तों में घटस्थापना करना श्रेष्ठ और मंगलकारी रहता है

गुप्त नवरात्रि मे विशेष रूप से देवी- माँ कालिके,तारा देवी, त्रिपुरसुंदरी,भुवनेश्वरी, माता चित्रमस्ता,त्रिपुर भैरवी
माँ धूम्रवती,माताबगलामुखी , मातंगी, कमला देवी

दसो विद्याओ की देवीयो का विशेष रूप से पूजन किया जाता है

Share.

स्वाती सक्सेना को 70 वे राष्ट्रीय ज्योतिष महासम्मेलन गुवाहाटी में वैदिक विभूषण की उपाधि से श्री कलराज मिश्र द्वारा अलंकृत किया गया।ज्योतिष महाकुंभ में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से देहरादून में सम्मान प्राप्त किया,भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के नाती और उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह से कानपुर मे सम्मान प्राप्त किया। 2022 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी द्वारा ज्योतिष-आयुर्वेद महासमागम मे सम्मानित किया हस्तरेखा, वैदिक ज्योतिष व फेस रीडिंग के क्षेत्र मे 28वर्षों से कार्यरत, देश-दुनिया के हजारों लोगों के बारे में सटीक भविष्यवाणियां और उनका मार्गदर्शन किया। 2019 में की गई भविष्यवाणी कि भाजपा अकेले 303 सीटे प्राप्त कर सत्ता में वापस आएगी और नीचभंग राजयोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विजयी बनायेगा, सर्वविदित और चर्चा में रही। वैदिक ज्योतिष के मतानुसार स्वाती सक्सेना का मानना है कि मनुष्य का जीवन कर्म और भाग्य दोनों से चलता है। आप का मुख्य फोकस इस बात पर रहता है कि भाग्य और कर्म के आधार पर भविष्यवाणी की जाए।

Comments are closed.

" जिंदगी के अक्स " Written by
Dr. Swati Saxena

X