माघ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या – मौनी अमावस्या

अमावस्या तिथि – 28 जनवरी को रात 7 बजकर 35 मिनट से आरंभ होकर 29जनवरी को शाम 06:05 मिनट पर समाप्त होगी,
इस बार अमावस्या तिथि पर त्रिवेणी के तट पर अमृत स्नान मे असंख्य साधुओ, महात्माओ का एक साथ होना और मन्त्र उच्चारण का प्रवहा इस के महत्व को और बढ़ा देता है, आज के दिन तीर्थ जल से स्नान कर विशेष रूप से दान करना और अपने पितरो को याद करते हुए तर्पण कर उन के निमित्त दान करने से पितरो का आशीर्वाद प्राप्त होता है

Mauni-Amavasya-

पितरो की आत्मिक शांति और मोक्ष के लिए दीप दान करना भी श्रेष्ठ विधान है एक घी और एक तिल के तेल के दीपक मे काले तिल डाल कर, दिये मे बाती को दक्षिण दिशा की ओर कर ॐ पितृभ्यो नमः बोलते हुये जगाना चाहिए

पितरो की कृपा से जीवन मे उन्नति और सुखो मे वृद्धि होती है

ग्रह दोष,जन्म पत्रिका मे पितृ दोष निवारण के लिए
मौनी अमावस्या पर पीपल के वृक्ष का पूजन कर,सरसो के तेल का दीपक जगाना चाहिए – ग्रहो की अनुकूलता के साथ ग्रह दोष समाप्त होते है और पीला के वृक्ष मे त्रिदेव का वास होता है,
(ब्रह्मा, विष्णु और महेश)ब्रह्म देव शीर्ष,महादेव मध्य और भगवान विष्णु मूल मे निवास करते है, अमावस्या पर पीपल के वृक्ष पर दूध अर्पित करने से आरोग्यता संम्पनता के साथ शनि देव की कृपा से साढ़ेसाती के प्रभाव मे न्यूनता आती हैं,
जन्म पत्रिका मे दुर्बल चंद्र प्रभाव और राहु के नकारात्मक प्रभाव को खत्म करने के लिए मोनी अमावस्या पर भगवान शिव को बेलपत्र पर सफेद चंदन से ॐ लिख कर अर्पित करना श्रेष्ट रहता है,

Share.

स्वाती सक्सेना को 70 वे राष्ट्रीय ज्योतिष महासम्मेलन गुवाहाटी में वैदिक विभूषण की उपाधि से श्री कलराज मिश्र द्वारा अलंकृत किया गया।ज्योतिष महाकुंभ में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से देहरादून में सम्मान प्राप्त किया,भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के नाती और उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह से कानपुर मे सम्मान प्राप्त किया। 2022 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी द्वारा ज्योतिष-आयुर्वेद महासमागम मे सम्मानित किया हस्तरेखा, वैदिक ज्योतिष व फेस रीडिंग के क्षेत्र मे 28वर्षों से कार्यरत, देश-दुनिया के हजारों लोगों के बारे में सटीक भविष्यवाणियां और उनका मार्गदर्शन किया। 2019 में की गई भविष्यवाणी कि भाजपा अकेले 303 सीटे प्राप्त कर सत्ता में वापस आएगी और नीचभंग राजयोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विजयी बनायेगा, सर्वविदित और चर्चा में रही। वैदिक ज्योतिष के मतानुसार स्वाती सक्सेना का मानना है कि मनुष्य का जीवन कर्म और भाग्य दोनों से चलता है। आप का मुख्य फोकस इस बात पर रहता है कि भाग्य और कर्म के आधार पर भविष्यवाणी की जाए।

Comments are closed.

" जिंदगी के अक्स " Written by
Dr. Swati Saxena

X