सृष्टि में स्वर का संचार करने वाली ज्ञान की देवी माँ सरस्वती का प्रागट्य दिवस व ऋतुराज वसन्त के आगमन का दिन-बसंतपंचमी

Basant Panchami


माघ महीने की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को वसंत पंचमी,सरस्वती जयंती के नामो से तो जाना जाता ही हैं पर इस दिन ज्ञान की देवी माँ सरस्वती के पूजन के साथ साथ माँ से उत्पन ज्ञान को घारण करने वाले ऋषि मुनि व गुरु के पूजन का भी विधान है। इसीलिए बसंत पंचमी को ऋषि पंचमी के नाम से भी जाना जाता है ।

वसंत पंचमी पर ज्ञान और उत्साह के सूचक पीले रंग के वस्त्र माँ को अर्पित कर साधक स्वयं भी पीला रंग घारण कर माँ का पूजन पीले चंदन सफेद पुष्प और सुगन्ध से करें । और गाय के दूध से बनी खीर सरस्वती माँ को अर्पित करें ।आज के दिन वाद्य यंत्रों , धार्मिक ग्रंथों ,कलम और पाठ्य पुस्तकों का पूजन माँ के मंत्र के साथ पीले चंदन से स्वस्तिक बना कर और अक्षत अर्पित कर के करना चाहिए ।


कुशाग्र बुद्धि व वाणी दोष को दूर करने के लिए


आज गीली हल्दी से माँ सरस्वती के बीज मंत्र ” ॐ ‘ऐं’ “ आम के पत्ते पर लिख कर,पास में गंगा जल का पात्र रख कर और माँ के समक्ष बैठ कर
“ॐ ऎं सरस्वत्यै नमः “ मंत्र का 108 यानी एक माला जाप करें ।
जाप के बाद उस पत्ते को गंगा जल वाले पात्र में डाल कर रख दे । माँ की आरती कर पूजन सम्पन कर उस जल को प्रशाद स्वरूप में सभी ग्रहण करें खास तौर पर विद्यार्थी वर्ग ।
वाणी दोष के उपाय के रूप में भी इस जल को ग्रहण करना उत्तम रहता हैं।


हर तरह से शुभ समय- नयी शुरुवात का ।


आज के दिन बच्चों के पाटी पूजन से ले कर किसे भी तरह के मांगलिक और शुभ कार्य की शुरुवात का समय होता है ।
आज के दिन शुरू किये गए कार्यो में निरंतर गति बानी रहती हैं । और माँ सरस्वती का आशीर्वाद प्राप्त होता है । परिणय सूत्र में बंधने के लिए भी शुभ दिन माना गया हैं ।


देव गुरु बृहस्पति का ज्योतिषीय पृष्टभूमि पर आज देव गुरु बृहस्पति के प्रभाव से निर्मित अशुभ संयोग के निवारण व शुभता बढ़ाने हेतु आर्थिक सौभाग्यता और सम्पनता के लिए भगवान विष्णु का पूजन और पीले वस्त्र और पीले खाद्य पदार्थ का दान भी श्रेष्ट रहता हैं ।



ज्योतिषाचार्या
स्वाति सक्सेना श्रीएस्ट्रो

Share.

स्वाती सक्सेना को 70 वे राष्ट्रीय ज्योतिष महासम्मेलन गुवाहाटी में वैदिक विभूषण की उपाधि से श्री कलराज मिश्र द्वारा अलंकृत किया गया।ज्योतिष महाकुंभ में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से देहरादून में सम्मान प्राप्त किया,भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के नाती और उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह से कानपुर मे सम्मान प्राप्त किया। 2022 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी द्वारा ज्योतिष-आयुर्वेद महासमागम मे सम्मानित किया हस्तरेखा, वैदिक ज्योतिष व फेस रीडिंग के क्षेत्र मे 28वर्षों से कार्यरत, देश-दुनिया के हजारों लोगों के बारे में सटीक भविष्यवाणियां और उनका मार्गदर्शन किया। 2019 में की गई भविष्यवाणी कि भाजपा अकेले 303 सीटे प्राप्त कर सत्ता में वापस आएगी और नीचभंग राजयोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विजयी बनायेगा, सर्वविदित और चर्चा में रही। वैदिक ज्योतिष के मतानुसार स्वाती सक्सेना का मानना है कि मनुष्य का जीवन कर्म और भाग्य दोनों से चलता है। आप का मुख्य फोकस इस बात पर रहता है कि भाग्य और कर्म के आधार पर भविष्यवाणी की जाए।

Comments are closed.

" जिंदगी के अक्स " Written by
Dr. Swati Saxena

X