VASTU SUKH SHANTI

वास्तु शास्त्र के अनुसार

👉घर में रखा टूटा हुआ कांच या दरार वाला शीशा, टूटा हुआ पलंग, करता हैं आपके शुक्र को खराब ,घर मे सुख सुविधायो की कमी रहती हैं ।


👉बेकार बर्तन, बंद पड़ी घड़ी, इलेक्ट्रोनिक्स के बेकार सामान, टूटा हुआ दरवाजा –करता हैं आप के मंगल ग्रह को खराब ,जो रोकता है आप के घर की किस्मत को, उन्नति को और पराक्रम के भाव को |


👉भगवान की दूषित मूर्ति, टूटा हुआ फर्नीचर, खराब तस्वीरें — करता है केतु ग्रह को खराब, जो परिवार के लोगो मे आपसी अलगाव को बढ़ाता हैं। हर चीज में रहती हैं असंतुष्टि ।


👉 बंद पड़ा पेन तुंरत हटा देना चाहिए। – जो बुध ग्रह को करता हैं खराब , प्रमोशन और तरकी में होता है विलंभ,व्यापार और बौद्धिक स्तर को करता हैं खराब |

vastu tips

ये सारी चीजें आर्थिक नुकसान के साथ-साथ परिवार के लोगों के मानसिक तनाव का भी कारण बनती हैं| जिससे परिवार के सदस्यों की उन्नति में बाधा आती है| यहां तक कि पति-पत्नी के वैवाहिक जीवन पर भी इसका नकरात्मक असर पड़ता हैं| इन सब चीजों को घर के बाहर करने से घर मे सुख शांति रहती है । और जहाँ सुख शांति होती हैं वही लक्ष्मी जी का निवास होता है।

Share.

स्वाती सक्सेना को 70 वे राष्ट्रीय ज्योतिष महासम्मेलन गुवाहाटी में वैदिक विभूषण की उपाधि से श्री कलराज मिश्र द्वारा अलंकृत किया गया।ज्योतिष महाकुंभ में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से देहरादून में सम्मान प्राप्त किया,भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के नाती और उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह से कानपुर मे सम्मान प्राप्त किया। 2022 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी द्वारा ज्योतिष-आयुर्वेद महासमागम मे सम्मानित किया हस्तरेखा, वैदिक ज्योतिष व फेस रीडिंग के क्षेत्र मे 28वर्षों से कार्यरत, देश-दुनिया के हजारों लोगों के बारे में सटीक भविष्यवाणियां और उनका मार्गदर्शन किया। 2019 में की गई भविष्यवाणी कि भाजपा अकेले 303 सीटे प्राप्त कर सत्ता में वापस आएगी और नीचभंग राजयोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विजयी बनायेगा, सर्वविदित और चर्चा में रही। वैदिक ज्योतिष के मतानुसार स्वाती सक्सेना का मानना है कि मनुष्य का जीवन कर्म और भाग्य दोनों से चलता है। आप का मुख्य फोकस इस बात पर रहता है कि भाग्य और कर्म के आधार पर भविष्यवाणी की जाए।

Comments are closed.

" जिंदगी के अक्स " Written by
Dr. Swati Saxena

X