3 मार्च ग्रहण-सुबह 9:39 से सूतक काल आरम्भ, जो ग्रहण समाप्त होने के साथ समाप्त होगा।
साल का पहला चन्द्रग्रहण
3 मार्च, मंगलवार को – 2:16 से शुरू होकर शाम 5 : 33 मिनट तक रहेगा।
ये ग्रहण भारत मे दृश्य है इस लिये सूतक काल भी मान्य होंगा,
3 मार्च 2026 को होने वाला चंद्र ग्रहण सिंह राशि (Leo) और पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में लगेगा।
ग्रहण का प्रभाव 12 राशियों पर
मेष (Aries)
मेष राशि पर ग्रहण का प्रभाव,
कार्य क्षेत्र मे वृद्धि और लाभ देगा पर स्वास्थ्य पर ध्यान रखने की जरूरत संतान और प्रेम संबंधों में तनाव, खर्चों में वृद्धि भी रह सकती है
ग्रहण वाले दिन गुड का दान
“ॐ नमः शिवाय” का जाप करें
जल्दबाजी में फैसले न लें।
वृषभ (Taurus)
ग्रहण के प्रभाव से आर्थिक लाभ और कार्यों में सफलता के योग। पर ग्रहण के प्रभाव से पारिवारिक रिश्तो को लेकर अनबन हों सकती है जो बडे तनाव का कारण बन सकती है
ग्रहण वाले दिन धन,वस्त्र, या अक्षत का दान करे और माँ दुर्गा के मंत्र का जप करे
मिथुन (Gemini)
कार्यक्षेत्र में प्रगति और मान-सम्मान में वृद्धि। ग्रहण के कारण आप की महनत बढेगी और यात्राएं भी करनी पड सकती है, विवादों से बहुत बचें, फल, अक्षत का दान करे भगवान् गणेश के मंत्र का जप करे
कर्क (Cancer)
धन के अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं। वाणी पर नियंत्रण रखें और यात्राओं में सावधानी बरतें।उच्च मनोबल और सतर्कता के साथ काम करे सफल रहेंगे,ग्रहण वाले दिन अक्षत का दान करे और ॐ नमः शिवायः का जप करे
सिंह (Leo)
शारीरिक कष्ट, चोट या मानसिक तनाव से गुजर सकते है, भ्रमित हों कर निर्णय गलत हों सकते है, इस लिये 15 दिन नियमित पूजन कर मंत्र जप से ही दिन की शुरुवात करे
ग्रहण वाले दिन गेहूं का दान
ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जप करे
कन्या (Virgo)
आय के स्रोत बढ़ेंगे पर पुराने विवाद हानि दे सकते है, कानूनी अडचने बढेगी, बड़े परिवर्तन से बचें,स्वास्थ्य का ध्यान रखें, ग्रहण के समय साबुत अनाज या वस्त्र का दान करें
भगवान विष्णु के मंत्र का जप करें
तुला (Libra)
जीवन मे असंतुलन रहेगा, निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। कार्य क्षेत्र मे बदलाव भी आ सकता है लाभ के अवसर मिलेंगे ग्रहण के समय मिश्रित अनाज का दान करें मा दुर्गा के मंत्र का जप करें
वृश्चिक (Scorpio)
करियर और प्रतिष्ठा को लेकर मानसिक दबाव। कार्य क्षेत्र मे बदलाव मिल सकता है जिम्मेदारिया भी बढेगी
हनुमान चालीसा का पाठ करें और काला तिल दान करें।
धनु (Sagittarius)
भाग्य का साथ मिलेगा पर ग्रहण के चलते कार्यों मे विलम्भ हों सकता है
करियर में नए अवसर, स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है, बड़ों का सम्मान करें और धार्मिक कार्यों में मन लगाएं। अक्षत का दान करें
ॐ नमः शिवायः का जप करें
मकर (Capricorn)
कार्यों में देरी हो सकती है, हड्डियों/जोड़ों का ध्यान रखें। अचानक कोई निर्णय या काम को लेकर सजग रहें जोखिम ना उठाये
ग्रहण काल मे हनुमान चालीसा का पाठ करें और गुड काले तिल धन का दान करना चाहिए
कुंभ (Aquarius)
अनावश्यक बहस मे ना पड़े,भावनात्मक मोड़ पर कमजोर पड़ सकते है आर्थिक स्थिति पर ध्यान दे, यात्रा मे सजग रहें ग्रहण काल मे सरसो, गेहूं या अक्षत का दान कर सकते है ॐ नमः शिवायः मंत्र का जप कर सकते है
मीन (Pisces)
पुरानी समस्याओं से राहत और आय के नए स्रोत बन सकते हैं। विरोधी उग्र हों सकते है लेनदेन मे सजग रहें, स्वास्थ्य को गंभीरता से ले ग्रहण काल मे गुड गेहूं का दान और ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जप करें
