फाल्गुन मास की शुक्ल पक्ष की अष्टमी से शुरू होकर फाल्गुन मास की पूर्णिमा तक रहता होलाष्‍टक , होलाष्‍टक  का अंत होलिका दहन के साथ हो जाता है. यह समय बहुत उग्र तथा नकारात्मक उर्जा से भरा रहता है

इस वर्ष  7  मार्च से शुरू हो कर नाकारात्मक समय 13 मार्च फाल्गुन पूर्णिमा पर होलिका दहन के साथ समाप्त होगा ,13 को होलिका दहन और 14 को रंग खेला जायेगा,

होलाष्टक  7  मार्च,से ही शुभ और मांगलिक कार्य नहीं किये जायेगे, किसी भी प्रकार कि नयी शुरुवात इस समय नहीं करनी चाहिए, अष्टमी से ही प्रत्येक ग्रह अपने उग्र स्वरुप और ऋणात्मक ऊर्जा की वृद्धि के साथ होते हैं, इस लिये इस अवधि मे उत्तेजना और जोखिम की प्रवृती से बचना चाहिये साथ ही बदलाव को लेकर सजग रहना चाहिये,

Holashtak
होलाष्टक के दौरान अष्टमी को चंद्रमा, नवमी को सूर्य, दशमी को शनि, एकादशी को शुक्र, द्वादशी को गुरु, त्रयोदशी को बुध, चतुर्दशी को मंगल और पूर्णिमा को राहु उग्र स्वभाव में रहते हैं।
इस कारण इन 8 दिनों मे निर्णय गलत होने, और नकारात्मक प्रभाव बढ़ जाते है जिस कारण शुभ काम रोक दिये जाते है

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार
राक्षस राज हिरण्य कश्यप जो अपने आप को भगवान मानता था, और विष्णु भक्त अपने पुत्र को भी अपना भक्त बनाना चाहता था

वह अपने व‍िष्‍णु भक्‍त पुत्र प्रहलाद्ध को घोर यातनाएं देकर डराकर, धमकाकर अपने अधीन कर विष्णु भक्ति खत्म करना चाहता था

इस कारण उन्होंने प्रहलाद को आठ दिन घोर यातनाएं दीं. और अंत मे अपनी बहन होलिका से उसे आग मे जला कर मारने का प्रयास किया जिस मे वह सफल नहीं हो पाया और विष्णु कृपा से प्रहलाद के प्राणो की रक्षा हुयी और अधर्म, होलिका के रूप मे अग्नि मे आहुति रूप मे स्वाह हुआ,

वहीं भगवान शंकर ने काम देव को भस्म कर दिया जिस की वजह से धरती पर कामनाओं और प्रसन्नता का अंत होगया और इन 8 दिनों मे नकारात्मक ऊर्जा इतनी बढ़ गयीं की खुशियों और आनंद की अनुभूति समाप्त हो, तब भगवान ने पृथ्वी पर आनंद उत्साह को पुनर स्थापित करने के लिये काम देव को जीवन दान दे कर पुनः जीवित किया और उसी दिन को हम होली के उत्सव के रूप मे मनाते हैं

होलाष्टक के दौरान अष्टमी को चंद्रमा, नवमी को सूर्य, दशमी को शनि, एकादशी को शुक्र, द्वादशी को गुरु, त्रयोदशी को बुध, चतुर्दशी को मंगल और पूर्णिमा को राहु उग्र स्वभाव में रहते हैं। इन ग्रहों के उग्र होने के कारण मनुष्य के निर्णय लेने की क्षमता कमजोर हो जाती है जिसके कारण कई बार उससे गलत निर्णय भी हो जाते हैं. जिसके कारण हानि की आशंका बढ़ जाती है ।

जिनकी कुंडली में नीच राशि के चंद्रमा और वृश्चिक राशि के जातक या चंद्र छठे या आठवें भाव में हैं उन्हें इन दिनों अधिक सतर्क रहना चाहिए |

Share.

स्वाती सक्सेना को 70 वे राष्ट्रीय ज्योतिष महासम्मेलन गुवाहाटी में वैदिक विभूषण की उपाधि से श्री कलराज मिश्र द्वारा अलंकृत किया गया।ज्योतिष महाकुंभ में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से देहरादून में सम्मान प्राप्त किया,भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के नाती और उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह से कानपुर मे सम्मान प्राप्त किया। 2022 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी द्वारा ज्योतिष-आयुर्वेद महासमागम मे सम्मानित किया हस्तरेखा, वैदिक ज्योतिष व फेस रीडिंग के क्षेत्र मे 28वर्षों से कार्यरत, देश-दुनिया के हजारों लोगों के बारे में सटीक भविष्यवाणियां और उनका मार्गदर्शन किया। 2019 में की गई भविष्यवाणी कि भाजपा अकेले 303 सीटे प्राप्त कर सत्ता में वापस आएगी और नीचभंग राजयोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विजयी बनायेगा, सर्वविदित और चर्चा में रही। वैदिक ज्योतिष के मतानुसार स्वाती सक्सेना का मानना है कि मनुष्य का जीवन कर्म और भाग्य दोनों से चलता है। आप का मुख्य फोकस इस बात पर रहता है कि भाग्य और कर्म के आधार पर भविष्यवाणी की जाए।

Comments are closed.

" जिंदगी के अक्स " Written by
Dr. Swati Saxena

X