फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि पर होलिका दहन के साथ रंगों के त्यौहार होली की शुरुवात होती है

holi 2025

इस बार पूर्णिमा तिथि 13 मार्च को सुबह 10 :35 से आरम्भ हो कर 14 मार्च को दोपहर 12: 35 तक रहेगी. 14 मार्च को दुपहर 12:35 के बाद प्रतिपदा तिथि 15 दुपहर 2:35 तक रहेगी जिस मे रंग खेला जायेगा

holi amar ujala
होलिका दहन का पूजन पूर्णिमा व्यापतनी निशित काल मे करने का विधान है
इस बार होलिका दहन गुरूवार के दिन शुक्र के नक्षत्र पूर्व फाल्गुनी मे 13 मार्च 2025 को रात्रि 11:26 से आरम्भ हो कर मध्य रात्रि तक किया जा सकेगा
——————————————
सुख समृद्धि के लिये
इस बार 11:26 से 12:18 रात्रि मे होलिका पूजन मे भगवान नरसिंह का ध्यान करते हुये गोबर के उपलो पर हल्दी लगा कर पीले अक्षत के साथ अग्नि को अर्पित करे भगवान विष्णु की कृपा से गृहस्त सुख मे वृद्धि होगी,

happy hoi
इस वर्ष 2025 मे शनि, राहु, केतु का राशि परिवर्तन होगा, जिस के शुभ प्रभावो को बढ़ाने के लिए और ग्रहो की *ऋणात्मा ऊर्जा से बचने के लिये काले तिल भगवान शंकर का ध्यान कर अग्नि मे अर्पित करे,

घर मे स्वास्थ्य समस्याएं बनी रहती हो और नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह हो तो होलिका दहन की राख को घर के दक्षिण कोने मे कपूर के साथ रख दे और लाभ के बाद उसे जल प्रवाह कर दे,वहीं पूजन के बाद अपने घर के बुजुर्गो के चरण स्पर्श कर गुलाबी या लाल गुलाल चरणों पर लगा कर आशीर्वाद लेने से जीवन मे संघर्ष कम होगा और बाधा हटेंगे
ज्योतिषाचार्या स्वाति सक्सेना

Share.

स्वाती सक्सेना को 70 वे राष्ट्रीय ज्योतिष महासम्मेलन गुवाहाटी में वैदिक विभूषण की उपाधि से श्री कलराज मिश्र द्वारा अलंकृत किया गया।ज्योतिष महाकुंभ में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से देहरादून में सम्मान प्राप्त किया,भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के नाती और उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह से कानपुर मे सम्मान प्राप्त किया। 2022 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी द्वारा ज्योतिष-आयुर्वेद महासमागम मे सम्मानित किया हस्तरेखा, वैदिक ज्योतिष व फेस रीडिंग के क्षेत्र मे 28वर्षों से कार्यरत, देश-दुनिया के हजारों लोगों के बारे में सटीक भविष्यवाणियां और उनका मार्गदर्शन किया। 2019 में की गई भविष्यवाणी कि भाजपा अकेले 303 सीटे प्राप्त कर सत्ता में वापस आएगी और नीचभंग राजयोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विजयी बनायेगा, सर्वविदित और चर्चा में रही। वैदिक ज्योतिष के मतानुसार स्वाती सक्सेना का मानना है कि मनुष्य का जीवन कर्म और भाग्य दोनों से चलता है। आप का मुख्य फोकस इस बात पर रहता है कि भाग्य और कर्म के आधार पर भविष्यवाणी की जाए।

Comments are closed.

" जिंदगी के अक्स " Written by
Dr. Swati Saxena

X