कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि – 29 अक्टूबर 10:10 से आरम्भ हो कर 30 अक्टूबर को दुपहर 1:15 तक रहेगी
ऐसे मे प्रदोष व्याप्तनी धन त्रयोदशी 29 अक्टूबर को प्राप्त होगी

धनतेरस पूजन मुहूर्त

धन त्रयोदशी के दिन गोधौली बेला में पूजन और दीप जगाने का शुभ समय रहेगा- शाम 6:31 से 8:00 तक कल 1 घंटे 40 मिनट का समय श्रेष्ठ रहेगा जिस मे स्थिर लग्न प्राप्त होगी

धन त्रयोदशी पर ख़रीदारी के लिये दो दिन 29
29 तारीख को खरीदारी का शुभ मुहूर्त -10:30 से आरम्भ होगा, जो दूसरे दिन दुपहर तक रहेगा,धन त्रयोदशी पर माँ लक्ष्मी को प्रसन्न करने और भगवान विष्णु के अवतार, आरोग्यता के देवता भगवान धंन्वंतरि की कृपा प्राप्त करने के लिये
1.सबूत अनाज और धनिया

2.वही पीतल, ताम्बे, या मिट्टी का पात्र, जो आप अपनी राशि के अनुसार भी खरीद सकते हैं

3.भगवान की प्रतिमा

4.भगवान के वस्त्र और

5.एक झाड़ू अवश्य खरीदनी चाहिये….. पांचो चीजे आप के घर मे आरोग्यता, समृद्धि,भगवत कृपा के साथ धन और ऐश्वर्या वर्धक होती हैं

धनत्रयोदशी पर राशि के अनुसार खरीदारी करने से ग्रहो की सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती हैं
अग्नि तत्वीय राशि मेष,सिंह,धनु
स्वर्ण, ताम्रपात, और माटी से बनी वस्तुए अवश्य खरीदनी चाहिये
जल तत्वी राशि कर्क, वृश्चिक, मीन
चांदी से बने पत्र आभूषण के साथ माटी का पात्र जरूर लेना चाहिये पृथ्वी तत्वी राशि वृषभ, कन्या, मकर
स्वर्ण पीतल और माटी से बनी वस्तुएं घर अवश्य लानी चाहिए
वायु तत्व राशि मिथुन, तुला कुम्भ
सोने चांदी व काँसे की वस्तुए जरूर खरीदनी चाहिये

पृथ्वी तत्व राशि वृषभ कन्या मकर
चांदी और माटी से बनी वस्तुएँ अवश्य खरीदीनी चाहिये

Share.

स्वाती सक्सेना को 70 वे राष्ट्रीय ज्योतिष महासम्मेलन गुवाहाटी में वैदिक विभूषण की उपाधि से श्री कलराज मिश्र द्वारा अलंकृत किया गया।ज्योतिष महाकुंभ में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से देहरादून में सम्मान प्राप्त किया,भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के नाती और उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह से कानपुर मे सम्मान प्राप्त किया। 2022 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी द्वारा ज्योतिष-आयुर्वेद महासमागम मे सम्मानित किया हस्तरेखा, वैदिक ज्योतिष व फेस रीडिंग के क्षेत्र मे 28वर्षों से कार्यरत, देश-दुनिया के हजारों लोगों के बारे में सटीक भविष्यवाणियां और उनका मार्गदर्शन किया। 2019 में की गई भविष्यवाणी कि भाजपा अकेले 303 सीटे प्राप्त कर सत्ता में वापस आएगी और नीचभंग राजयोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विजयी बनायेगा, सर्वविदित और चर्चा में रही। वैदिक ज्योतिष के मतानुसार स्वाती सक्सेना का मानना है कि मनुष्य का जीवन कर्म और भाग्य दोनों से चलता है। आप का मुख्य फोकस इस बात पर रहता है कि भाग्य और कर्म के आधार पर भविष्यवाणी की जाए।

Comments are closed.

" जिंदगी के अक्स " Written by
Dr. Swati Saxena

X