कार्तिक माह शुक्ल पक्ष प्रबोधिनी एकादशी, इस दिन चार महा से रुके मंगलिक कार्य , भगवान श्री हरी के योग निद्रा से जागते ही आरम्भ हो जाते हैं.
——————————————-
उदिया तिथी के आधार पर 12 नवंबर को एकादशी व्रत और 13 को पारण किया जाएगा
आज भगवान विष्णु चार महा की योगनिद्रा के बाद जागते है, इस लिए बड़े हर्ष से चातुर्मास की समाप्ति के बाद मंगलिक कार्य आरम्भ होते है, मांगलिक कार्यो की शुरुवात भगवान के विवहा से करते है
——————————————
tulsi vivah

आज के दिन
भागवान विष्णु के शालिग्राम स्वरुप का विवाह माँ लक्ष्मी के तुलसी स्वरुप से किये जाने का विधान है
—————————————-
वैवाहिक अड़चने दूर होती है
ऐसे मे 12 नवंबर को भगवान को हल्दी युक्त दूध से स्नान करा के पीले लाल वस्त्र अर्पित करे और माँ तुलसी को सुहाग का समान और लाल चुनरी अर्पित करने से जीवन मे आरही वैवाहिक अड़चने दूर होती है
——————————————-
नकारात्मक शक्तिया होती है दूर
वहीं देव उठाते समय शंक नाद घर की समस्त नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करता है
———————————————
दीप दान से अर्थिक उन्नती
शाम के समय माँ तुलसी के पास गोबर या आटे का बना ,देशी घी का दिया जगाने से आर्थिक उन्नति के साथ सौभाग्य मे वृद्धि होती है
——————————————–
आज का दिन अभूज मुहूर्तो मे से एक है श्री हरी के जागने और सृष्टी का संचालन अपने हाथ मे लेते ही विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन जैसे सभी शुभ काम पुन: शुरू हो जाते हैं.

इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से साधक को अक्षय फल की प्राप्ति होती
———————————————
सुख मे वृद्धि, ग्रह दोषों की समाप्ति के साथ मोक्ष प्राप्त होता हैं
आज के दिन भगवान विष्णु और माँ लक्ष्मी के सामने विष्णुसह्स्त्र नाम का पाठ करने और श्रीमद भगवत के महात्म का पाठ कर यथा शक्ति दान करने से सुख मे वृद्धि, ग्रह दोषों की समाप्ति के साथ मोक्ष प्राप्त होता हैं

amarujala-12-nov-dev-uthani-ekadashi

ज्योतिषाचार्या – स्वाति सक्सेना

Share.

स्वाती सक्सेना को 70 वे राष्ट्रीय ज्योतिष महासम्मेलन गुवाहाटी में वैदिक विभूषण की उपाधि से श्री कलराज मिश्र द्वारा अलंकृत किया गया।ज्योतिष महाकुंभ में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से देहरादून में सम्मान प्राप्त किया,भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के नाती और उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह से कानपुर मे सम्मान प्राप्त किया। 2022 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी द्वारा ज्योतिष-आयुर्वेद महासमागम मे सम्मानित किया हस्तरेखा, वैदिक ज्योतिष व फेस रीडिंग के क्षेत्र मे 28वर्षों से कार्यरत, देश-दुनिया के हजारों लोगों के बारे में सटीक भविष्यवाणियां और उनका मार्गदर्शन किया। 2019 में की गई भविष्यवाणी कि भाजपा अकेले 303 सीटे प्राप्त कर सत्ता में वापस आएगी और नीचभंग राजयोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विजयी बनायेगा, सर्वविदित और चर्चा में रही। वैदिक ज्योतिष के मतानुसार स्वाती सक्सेना का मानना है कि मनुष्य का जीवन कर्म और भाग्य दोनों से चलता है। आप का मुख्य फोकस इस बात पर रहता है कि भाग्य और कर्म के आधार पर भविष्यवाणी की जाए।

Comments are closed.

" जिंदगी के अक्स " Written by
Dr. Swati Saxena

X