चंद्र ग्रहण इस खग्रास चंद्र ग्रहण रात 9:58 पर होगा। मध्य रात 11:42 पर, मोक्ष (समाप्त) रात 1:26 पर होगा। इस चंद्र ग्रहण , के सूतक काल का आरंभ दोपहर में 12:58 से होगा।

Chandra Grahan

ग्रहण काल में क्या करें
ग्रहण आरम्भ से समाप्त होने तक अपने इष्ट देव का स्मरण, मंत्र जाप आदि करना चाहिए, इस समय की गई ईष्ट आराधना और दान
सभी विपरीत प्रभावो को खत्म करता है, ग्रहण जनित प्रभाव 15 दिन अधिक प्रभावी रहते है

राशि फल
मेष – अनुमानित लाभ मे कमी, प्रयास सफल, नये अनुबंध और कार्य बनेगे पर विवादों से बहुत बचे

वृषभ- पारिवारिक सुख मे वृद्धि, पर आर्थिक मामलो मे परिवर्तन से बचे

मिथुन – संघर्ष मे वृद्धि,यात्राओं मे सजग रहे, मान सम्मान और नयी शुरुवात को लेकर सजग रहे

कर्क – रोग और कष्ट, धन हानि, उच्च मनोबल से ही कार्य सिद्ध होंगे

सिंह – व्यापारिक और आर्थिक उतार चढाव, स्वाथ्य के प्रति सजग

कन्या –धन का अप व्यय, चिंता, अनिद्रा मे बढ़ोतरी,पर रुके हुये परिणाम सुखद होगे

तुला –मानसिक उदवेग, निर्णय गलत हों सकते है, सजगता से ही कार्य बनेगे

वृश्चिक- रिश्तो मे तनाव, स्थान परिवर्तन और बदलाव से बचे, धैर्यता से सुख मे वृद्धि

धनु –परिश्रम बढेगा पर कार्य सफल होंगे,वही रिश्तो मे अनबन बढ़ सकती है,आर्थिक उतार चढाव रहेगा

मकर – धन का अपव्यय, और हानि, साथ ही जोखिम उठाने से बचे, संयमित वाणी और मध्यम गति से ही कार्य सफल होंगे

कुंभ – छवि धूमिल हो सकती है मान सम्मान पर आँचल, स्वाथ्य पर ध्यान दें, पूर्ण मनोबल से कार्य करते हुये, अनैतिक आचरण से बचे, सफलता मिलेगी

मीन – कार्यों मे रूकावट, अपव्यय , व आय के स्रोत बाधित होंगे, यात्राओं और नए संबंधों को लेकर अधिक सजक रहे, ख़र्च पर नियंत्रण सहज भाव काम बनायेगा

Share.

स्वाती सक्सेना को 70 वे राष्ट्रीय ज्योतिष महासम्मेलन गुवाहाटी में वैदिक विभूषण की उपाधि से श्री कलराज मिश्र द्वारा अलंकृत किया गया।ज्योतिष महाकुंभ में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से देहरादून में सम्मान प्राप्त किया,भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के नाती और उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह से कानपुर मे सम्मान प्राप्त किया। 2022 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी द्वारा ज्योतिष-आयुर्वेद महासमागम मे सम्मानित किया हस्तरेखा, वैदिक ज्योतिष व फेस रीडिंग के क्षेत्र मे 28वर्षों से कार्यरत, देश-दुनिया के हजारों लोगों के बारे में सटीक भविष्यवाणियां और उनका मार्गदर्शन किया। 2019 में की गई भविष्यवाणी कि भाजपा अकेले 303 सीटे प्राप्त कर सत्ता में वापस आएगी और नीचभंग राजयोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विजयी बनायेगा, सर्वविदित और चर्चा में रही। वैदिक ज्योतिष के मतानुसार स्वाती सक्सेना का मानना है कि मनुष्य का जीवन कर्म और भाग्य दोनों से चलता है। आप का मुख्य फोकस इस बात पर रहता है कि भाग्य और कर्म के आधार पर भविष्यवाणी की जाए।

Comments are closed.

" जिंदगी के अक्स " Written by
Dr. Swati Saxena

X