बसंत पंचमी 02 फरवरी – शिव योग, सिद्ध योग और साध्य योग के अद्भुत संयोग मे

Vasant Panchami 02 फरवरी .माघ शुक्ल पंचम तिथि सुबह 09:15 से प्राप्त हो रही है जो 3 फरवरी को सूर्योदय के साथ ही समाप्त हो रही है ,03 को तिथि क्षय होगी, वही 02 फरवरी त्रिमुहूर्त व्यापानी तिथि मिलेगी इस लिये बसंत पंचमी का पर्व 02 फरवरी को मनाना श्रेष्ट है,

शुभ मुहूर्त – बसंत पंचमी अबूझ मुहूर्त
जिस मे कोई भी शुभ और मांगलिक कार्य करना परम् कल्याणकारी और सिद्ध होता है
बसंत पंचमी – मां सरस्वती के प्रकट उत्सव के रूप मे मनायी जाता है

मां सरस्वती के पूजन का शुभ मुहूर्त – 2 फरवरी सुबह6 :53 से 12:22दोपहर तक
माँ सरस्वती को पीले आसान पर विराजमान करा कर, पीले पुष्प, पीले मिष्ठान अर्पित कर “ऎं सरस्वत्यै नमः” मंत्र का जप तुलसी या स्फटिक की माला से करे तो ज्ञान और बुद्धि की देवी का आशीर्वाद प्राप्त होता है वहीं वाद्य यंत्रों का पूजन कर,स्वरों की देवी मां सरस्वती को प्रसन्न कर कलात्मक योग्यताये भी प्राप्त कर सकते है|

ज्योतिषाचार्य स्वाति सक्सेना

Share.

स्वाती सक्सेना को 70 वे राष्ट्रीय ज्योतिष महासम्मेलन गुवाहाटी में वैदिक विभूषण की उपाधि से श्री कलराज मिश्र द्वारा अलंकृत किया गया।ज्योतिष महाकुंभ में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से देहरादून में सम्मान प्राप्त किया,भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के नाती और उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह से कानपुर मे सम्मान प्राप्त किया। 2022 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी द्वारा ज्योतिष-आयुर्वेद महासमागम मे सम्मानित किया हस्तरेखा, वैदिक ज्योतिष व फेस रीडिंग के क्षेत्र मे 28वर्षों से कार्यरत, देश-दुनिया के हजारों लोगों के बारे में सटीक भविष्यवाणियां और उनका मार्गदर्शन किया। 2019 में की गई भविष्यवाणी कि भाजपा अकेले 303 सीटे प्राप्त कर सत्ता में वापस आएगी और नीचभंग राजयोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विजयी बनायेगा, सर्वविदित और चर्चा में रही। वैदिक ज्योतिष के मतानुसार स्वाती सक्सेना का मानना है कि मनुष्य का जीवन कर्म और भाग्य दोनों से चलता है। आप का मुख्य फोकस इस बात पर रहता है कि भाग्य और कर्म के आधार पर भविष्यवाणी की जाए।

Comments are closed.

" जिंदगी के अक्स " Written by
Dr. Swati Saxena

X