आज का राशिफल
मेष
आज का दिन यश मान सम्मान अर्जित करने का हैँ कार्यक्षेत्र मे जॉब हों या व्यापार दोनों मे ही, गति रहेगी और आप अपने मन मुताबिक काम कर पायेंगे,बस
आज गुस्से को नियंत्रित रखें और विवादों से बचें, परिवारिक रिश्तो मे सहजता रहेगी,साथ समय बिता पायेगे, संतान पक्ष के लिये समय उत्तम
आज भगवान विष्णु का ध्यान करें ,भाग्य का साथ 88% रहेगा।
वृषभ
आज अपने कामो पर अधिक ध्यान देने की जरूरत हैँ, अव्यवस्थि ठंग आप के नाम को खराब कर सकता हैँ, वहीं नियम और सही दिशा मे काम करने से बाहरी लोगो का भी सहयोग मिलेगा और धन लाभ की अच्छी स्थिती रहेगी, जॉब मे परिवर्त के लिये प्रयास सफल रहेंगे,
वही व्यापार मे अनुकूलता, नये प्रयास सफल रहेंगे, अधिक लाभ के लिये जल्दबाजी मे निर्णय भी ले सकते हैँ,यात्रा के योग भी बन रहें हैँ
रिश्तो को लेकर आज संदेह के चलते उतार चढ़ाव रह सकता हैँ
आज भगवान गणेश का ध्यान कर दिन की शुरुवात करें,भाग्य का साथ 62%रहेगा।
मिथुन
आज आर्थिक उन्नति के लिये आज का दिन अधिक सफलता ले कर आ रहा हैँ, लोगो की परवाह किये बिना, अपने काम पर फोक्स करें, व्यापारिक गतिविधिया भी तेज रहेगी
आप के वैभव को लेकर, आज विरोधी सक्रिय रहेंगे, विद्यार्थी वर्ग प्रयास से पीछे ना हटे, आज
रिश्तो मे अपनी गरिमा बनाये रखें लोगो से सहज रहें स्वाथ्य सामान्य
आज भगवान राम का पूजन कर दिन की शुरुवात करें,भाग्य का साथ 77% रहेगा।
कर्क
आज दुपहर तक बहुत सतर्कता से अपने काम करें, अचानक से विवादों मे उलझ सकते हैँ,
निवेश और धन के लेन देन मे सजग रहें। आज व्यापार की अपेक्षा, जॉब मे अधिक सफल रहेंगे आप, एकाग्रता की कमी संघर्ष बढ़ा सकती हैँ,स्वाथ्य मे आराम रहेगा, यात्रा भी करनी पड़ सकती हैँ,
आज माँ दुर्गा का ध्यान कर दिन की शुरुवात करें,भाग्य का साथ 54% रहेगा।
सिंह
आज आप अपने ज्ञान और एकाग्रता का प्रयोग कर दिन को अनुकूल बनाये गें , बस बड़े बदलाव या कोई नया निर्णय लेने से आज बचें, निवेश के लिहाज़ से दिन कमजोर रह सकता, आज थोड़ा सा भी अवरोध आप को विचलित कर सकता हैँ, जिस कारण तनाव से स्वास्थ्य प्रभावित हों सकता हैँ ,रिश्तो मे सुधार रहेगी, अचानक से आ रहें बदलाव पर आज रिएक्ट ना करें, स्वाथ्य का ध्यान रखें,
आज हनुमान जी का ध्यान कर दिन की शुरुवात करें, भाग्य का साथ 56% रहेगा।
कन्या
आज अपने बुद्धि विवेक को जाग्रत कर निर्णय ले,
व्यापार में नए अनुबंध व साझेदारी को लेकर आ रही दिक्कतें खत्म होगी,आज आप के प्रयासो को देख कर विरोधी भी अचंभित रहेंगे,
एकाग्रता से कार्य करने पर सुखद परिणाम मिलेंगे,आज पारिवारिक रिश्ते में समय के अभाव को लेकर तनाव हो सकता है जीवनसाथी से आप की अपेक्षाएं पूरी होगी सहयोग मिलेगा,स्वास्थ्य सामान्य से उत्तम
आज भगवान कृष्ण का ध्यान कर दिन की शुरुवात करें, भाग्य का साथ 59% रहेगा।
तुला
आज आप को अपने कामो को लेकर नये मौके मिलेंगे, थोड़ा सा भर्मित हों सकते हैँ आज पर अधिक विचार कर काम करने पर निश्चित सफलता मिलेगी, आज जॉब मे विरोधियो से सतर्क रहें, बनता काम बिगड सकता हैँ, वहीं नये निवेश मे भी जोखिम ना उठाये, स्वाथ्य का ध्यान रखें, मौसम का बदलाव परेशान कर सकता हैँ
आज कृष्ण का पूजन कर दिन की शुरुवात करें,
भाग्य का साथ 72%रहेगा।
वृश्चिक
आज बहुत अधिक प्रयास की जरूरत हैँ आज का काम कल पर ना टाले, खास कर विद्यार्थी वर्ग अपने समय के मूल्य को समझें दिन अनुकूल हैँ, जॉब और व्यापार दोनों मे ही सफल रहेंगे, बस बहुत सारे काम एक साथ ले कर चलने का प्रयास करने से बचें, लोगो का सहयोग मिलेगा, रिश्तो में सहजता रहेगी, स्वाथ्य का बहुत ध्यान रखें आज तामसिक भोजन से बचें
भगवान शिव का ध्यान कर दिन की शुरुवात करें
भाग्येका साथ 62%
धनु
आज दुपहर तक काम का दबाव अधिक रहेगा, फिर धीरे धीरे अनुकूलता बढेगी, आज मैनेजमेंट की पुरी नजर आप के कामो पर रहेगी, अपने काम करने के तरीको और उच्च मनोबल से आप सब का मन जीत सकते हैँ,
व्यापार सामान्य, व्यापारिक मामलों में मान सम्मान को लेकर सजग रहें
रिश्तो मे सुधार रहेगा,
आज अपने कार्यक्षेत्र में थोड़ा सा सजकता से कार्य किया तो सभी काम बन पाएंगे क्योंकि भाग्य का पूरा साथ मिल रहा है लगभग 70%
आज भगवान श्री हरि विष्णु का ध्यान कर दिन की शुरुवात करें
मकर
आज रुके कामो मे गति आएगी, नये प्रयास सफल रहेंगे, बाहरी आय के स्रोत या विदेश से होने वाले कामों में अड़चन आ सकती है, आज संतान के दायित्वों की पूर्ति होगी,वहीं रिश्तो को लेकर आज अनबन रह सकती हैँ मन मुटाव को बढ़ने ना दें , यात्राओं में सजग रहे,वाहन सावधानी से चलाये
आज हनुमान जी का ध्यान कर दिन की शुरुवात करें
भाग्य का साथ 55% रहेगा।
कुम्भ
आज व्यर्थ की बातों में,
समय जा सकता है, कार्यक्षेत्र के दबाव को सहज करने के लिए एकाग्रता से अपने कामों पर ध्यान दें कुछ पुराने रुके हुए काम आज परेशानी दे सकते हैं विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अनुकूल, वही पारिवारिक रिश्तों को लेकर तनाव मिल सकता है, विद्यार्थी वर्ग को आज अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है।जॉब की अपेक्षा व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेंगे, निवेश और लेनदेन को लेकर आज बहुत सजग रहे,
आज भगवान शंकर का ध्यान कर दिन की शुरुवात करें,
भाग्य का साथ 59% रहेगा।
मीन
आज अपनी कार्य क्षमताओं को पहचानने का दिन है, जॉब में आधिकारिक वर्ग का सहयोग प्राप्त करने के लिए कुछ अधिक प्रयास करने पड़ सकते हैं, वहीं व्यापार मे कुछ बालाव और सम्पर्क बढ़ाने के प्रयास से आप लाभ अर्जित कर पायेंगे, रिश्तो मे सहजता रहेगी, नये सम्बन्ध बन सकते हैँ
आज माँ दुर्गा का ध्यान कर दिन की शुरुवात करें, भाग्य का साथ 68% रहेगा।