आज का राशिफल

0

मेष
आज जल्दबाजी से बचे, निर्णय सोच, समझ कर ले, व्यापार और जॉब दोनों मे विरोधी सक्रिय रहेंगे
आज रुका धन मिलसकता हैं,स्वाथ्य अनुकूल

वृष
व्यवसाय में विस्तार रहेगा,आय में वृद्धि होगी।जॉब अनुकूल स्वास्थ्य उत्तम, पर लेनदेन और नये निवेश मे सतर्कता रखे, पारिवारिक सहयोग रहेगा

मिथुन
बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। जॉब में अनुकूलता रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। शत्रु सक्रिय रहेंगे

कर्क
आज अधिक महनत से काम सफल होंगे,जॉब में कार्यभार रहेगा। बेवजह लोगों से कहासुनी हो सकती है।व्यवसाय से संतुष्टि नहीं रहेगी

सिंह
प्रयास सफल रहेंगे। किसी बड़े कार्य की समस्याएं दूर होंगी। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। संतुष्टि रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार मनोनुकूल चलेगा। निवेश शुभ रहेगा।

कन्या
आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जॉब में सहकर्मी साथ देंगे। व्यवसाय में जल्दबाजी से काम न करें। चोट व दुर्घटना से बचें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रसन्नता का वातावरण रहेगा।

तुला
जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। जॉब में अधिकार बढ़ सकते हैं। निवेश शुभ रहेगा। प्रमाद न करें।

वृश्चिक
अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। व्यापार में उतार चढ़ाव मिल सकता हैं,अपेक्षित कार्यों में विघ्न आएंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे। आय में निश्चितता रहेगी।

धनु
यात्रा सफल रहेगी।लेन-देन में सावधानी रखें। बगैर मांगे किसी को सलाह न दें। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। धनार्जन होगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे।

मकर
नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। सुख के साधन जुटेंगे। आय के स्रोत बढ़ सकते हैं। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। प्रसन्नता में वृद्धि होगी।

कुंभ
लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रसन्नता का वातावरण रहेगा।किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। दूसरे के काम में दखल न दें।

मीन
आज वाद विवाद से बचे, कुछ नया बदलाव लोगो को खटक सकता हैं
अपने पर विश्वास रख कर आगे बढे
स्वास्थ्य पर खर्च होसकता हैं व्यवसाय ठीक चलेगा, आय बनी रहेगी।

Share.

स्वाती सक्सेना को 70 वे राष्ट्रीय ज्योतिष महासम्मेलन गुवाहाटी में वैदिक विभूषण की उपाधि से श्री कलराज मिश्र द्वारा अलंकृत किया गया।ज्योतिष महाकुंभ में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से देहरादून में सम्मान प्राप्त किया,भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के नाती और उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह से कानपुर मे सम्मान प्राप्त किया। 2022 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी द्वारा ज्योतिष-आयुर्वेद महासमागम मे सम्मानित किया हस्तरेखा, वैदिक ज्योतिष व फेस रीडिंग के क्षेत्र मे 28वर्षों से कार्यरत, देश-दुनिया के हजारों लोगों के बारे में सटीक भविष्यवाणियां और उनका मार्गदर्शन किया। 2019 में की गई भविष्यवाणी कि भाजपा अकेले 303 सीटे प्राप्त कर सत्ता में वापस आएगी और नीचभंग राजयोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विजयी बनायेगा, सर्वविदित और चर्चा में रही। वैदिक ज्योतिष के मतानुसार स्वाती सक्सेना का मानना है कि मनुष्य का जीवन कर्म और भाग्य दोनों से चलता है। आप का मुख्य फोकस इस बात पर रहता है कि भाग्य और कर्म के आधार पर भविष्यवाणी की जाए।

Comments are closed.

" जिंदगी के अक्स " Written by
Dr. Swati Saxena

X