आज का राशिफल

0

मेष

मन प्रसन्न रहेगा,जनप्रियता एवं मान-सम्मान मिलेगा। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा, नयी योजनाएं बनेंगी पर दुपहर के बाद से धन सम्बन्धी मामलो मे अधिक सजगता रखे

वृष
आज बाहरी आय के स्रोत खुलेंगे
कार्यक्षेत्र का विकास एवं विस्तार होगा। पर विरोधी सक्रिय रहेंगे, जॉब मे परिवर्तन का मन बन सकता हैं
अप्रत्याशित खर्च होंगे। तनाव रहेगा।

मिथुन
व्यावसायिक अथवा निजी काम से सुखद यात्रा हो सकती है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। वरिष्ठ जन सहायता करेंगे।स्वाथ्य उत्तम

कर्क
निवेश शुभ रहेगा। बाहरी सहायता से काम होंगे।भक्ति में रुचि बढ़ेगी। व्यावसायिक श्रेष्ठता का लाभ मिलेगा। आपसी संबंधों को महत्व दें। नयी जॉब के लिए समय अनुकूल स्वाथ्य उत्तम

सिंह
व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। कार्यों में विलंब से चिंता होगी। मानसिक तनाव रह सकता हैं पारिवारिक जीवन संतोषप्रद रहेगा।

कन्या
आज उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। प्रसन्नता बनी रहेगी। व्यापार में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्य मे विस्तार सोच समझ कर करे । स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी।

तुला
रुके कार्यों में गति आएगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। संतान के व्यवहार से सामाजिक प्रतिष्ठा में कमी आ सकती है। जोखिम उठाने से बचें

वृश्चिक
आज जल्दबाजी से हानि होगी,कार्य में बाधा उतपन्न हो सकती हैं,स्वयं के निर्णय लाभप्रद रहेंगे। मानसिक संतोष, प्रसन्नता रहेगी। नए विचार, और योजनाओं को बनाने का दिन हैं

धनु
आज आय बढ़ेगी। मनोरंजक यात्रा हो सकती हैं व्ययों में कटौती करने का प्रयास करें। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। व्यापार मे उन्नति और आर्थिक पक्ष मजबूत होगी है।

मकर
आज कुछ उदासीनता रह सकती हैं विवाद से बचें। मेहनत अधिक होगी। आवास संबंधी समस्या हल होगी। आलस्य न करें।व्यावसायिक चिंता रहेगी। संतान के व्यवहार से कष्ट होगा।

कुंभ
आज आर्थिक उन्नति का दिन हैं धनार्जन होगा। व्यापारिक लाभ की संभावना है। लाभदायक समाचार मिलेंगे। व्यापार अच्छा चलेगा।

मीन
आज प्रसन्नता रहेगी। जोखिम न लें। लाभ होगा। आर्थिक अनुकूलता रहेगी। रुका धन मिलने से धन संग्रह होगा। सरकार से लाभ के योग हैं। नई योजनाओं की शुरुआत होगी।

Share.

स्वाती सक्सेना को 70 वे राष्ट्रीय ज्योतिष महासम्मेलन गुवाहाटी में वैदिक विभूषण की उपाधि से श्री कलराज मिश्र द्वारा अलंकृत किया गया।ज्योतिष महाकुंभ में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से देहरादून में सम्मान प्राप्त किया,भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के नाती और उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह से कानपुर मे सम्मान प्राप्त किया। 2022 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी द्वारा ज्योतिष-आयुर्वेद महासमागम मे सम्मानित किया हस्तरेखा, वैदिक ज्योतिष व फेस रीडिंग के क्षेत्र मे 28वर्षों से कार्यरत, देश-दुनिया के हजारों लोगों के बारे में सटीक भविष्यवाणियां और उनका मार्गदर्शन किया। 2019 में की गई भविष्यवाणी कि भाजपा अकेले 303 सीटे प्राप्त कर सत्ता में वापस आएगी और नीचभंग राजयोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विजयी बनायेगा, सर्वविदित और चर्चा में रही। वैदिक ज्योतिष के मतानुसार स्वाती सक्सेना का मानना है कि मनुष्य का जीवन कर्म और भाग्य दोनों से चलता है। आप का मुख्य फोकस इस बात पर रहता है कि भाग्य और कर्म के आधार पर भविष्यवाणी की जाए।

Comments are closed.

" जिंदगी के अक्स " Written by
Dr. Swati Saxena

X